फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's daughter won gold in the national competition of handball

कैथल की बेटी खुशी ने जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's daughter won gold in the national competition of handball
कैथल। लखनऊ में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस टीम का कैथल की बेटी खुशी ने प्रतिनिधित्व किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 16 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। टीम में चयन के लिए नौ से 25 फरवरी तक नरवाना में शिविर लगाया गया था। इसमें 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से जींद और हिसार से छह-छह, कैथल, अंबाला, पानीपत और भिवानी से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया। इन सब खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से तीन मार्च तक लखनऊ में हुई है। खिलाड़ी खुशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उसने पहली बार भाग लिया था। पहली बार में ही अच्छे प्रदर्शन के बल पर टीम को जीत मिली, यह खुशी की बात है। इससे पहले वह स्कूल स्तर पर ही राज्य में खेल चुकी है और खेलो हरियाणा में गुुरुग्राम में खेली है। इसके बाद वह सीधे राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही है। खुशी ने उसकी जीत का श्रेय उसके कोच प्रशांत राय, राजेश कुमार और उसके माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन

सीवन निवासी खुशी के पिता अशोक कुमार ट्रक चलाते हैं। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन बेटी को एक अच्छा खिलाड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल खुशी अंबाला रोड स्थित इनडोर खेल स्टेडियम में हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रशांत राय के संरक्षण में अभ्यास करती है। प्रशिक्षक प्रशांत राय ने बताया कि खुशी ने करीब एक साल पहले अभ्यास शुरू किया था। इससे पहले सीवन में ही खेल नर्सरी में अभ्यास करती थी। गांव सीवन कैथल से करीब 15 किलोमीटर दूर पड़ता है। स्टेडियम में अभ्यास के लिए वह रोजाना सुबह-शाम पहुंचती है। रोज करीब छह घंटे अभ्यास करती है। इसी का परिणाम है कि पहली बार में ही हरियाणा की टीम में चयन हो गया। प्रशांत राय ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि हरियाणा की टीम में खुशी जरूर पदक लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed