Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal police on alert; bus stand and railway station searched using sniffer dogs

Kaithal News: कैथल पुलिस सतर्क, खोजी कुत्तों से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kaithal police on alert; bus stand and railway station searched using sniffer dogs
त्योहारों के मद्देनजर बस अड्डा पर खोजी कुत्तों के साथ जांच करती पुलिस टीमें। विज्ञप्ति
कैथल। त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। मंगलवार को थाना सिविल लाइन की प्रभारी निरीक्षक गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैथल बस अड्डे और छोटा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

वहीं थाना शहर के प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और शहर के मुख्य बाजारों में जांच की। इस दौरान खोजी कुत्तों की सहायता से सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान की जांच की गई। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी।
विज्ञापन


गश्ती दल लगातार कर रहे निगरानी
थाना सिविल लाइन की प्रभारी निरीक्षक गीता ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस के सभी मोटरसाइकिल गश्ती दल और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस टीमें अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैनात हैं। उन्होंने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।

त्योहारों के मद्देनजर बस अड्डा पर खोजी कुत्तों के साथ जांच करती पुलिस टीमें। विज्ञप्ति

त्योहारों के मद्देनजर बस अड्डा पर खोजी कुत्तों के साथ जांच करती पुलिस टीमें। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed