फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal players dominate in school handball sports competition

Kaithal News: स्कूली हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में छाए कैथल के खिलाड़ी

Tue, 13 Jun 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jun 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Kaithal players dominate in school handball sports competition

विज्ञापन


कैथल। 66 वीं राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-19 लड़के और लड़कियों में हरियाणा की टीम ने दोनों वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के कोच विजय कुमार ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 लड़कों व लड़कियों की छह से 12 जून तक दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित की गई थी। लड़कों के वर्ग में हार्ड लाइन मैच में हरियाणा ने पंजाब को 24-17 के स्कोर से हराकर तृतीय स्थान व लड़कियों के हार्ड लाइन मैच में कर्नाटक को 19-13 से मात दी। टीम के चयन समिति के सदस्य डॉ. प्रवीण मलिक ने बताया कि हरियाणा की लड़कों की टीम में ओएसडीएवी स्कूल कैथल के छात्र युवराज सिंह ने सभी मैचों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, लड़कियों की चयनित समिति के सदस्य मोहनलाल डीपी ने बताया कि लड़कियों की टीम में राजकीय कन्या स्कूल सीवन की मुस्कान और स्नेहा और राजकीय स्कूल सिसला सिसमौर की तनु ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह खिलाड़ी कैथल के इंडोर स्टेडियम में कोच प्रशांत राय व राजेश से प्रशिक्षण लेते हैं। इस मौके पर जूडो कोच जोगिंद्र, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, शैलेश सिरोही, हकीकत राय पीटीआई, राकेश, सुनील रवीश, दिलावर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed