फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, parshad, amne-samne

चार पार्षदों और दो पार्षद प्रतिनिधियों को साथ लेकर सामने आए भाजपा जिला अध्यक्ष

Fri, 07 Apr 2017 12:27 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Fri, 07 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
kaithal, parshad, amne-samne
v - फोटो : kaithal beuro
बुधवार को जिला परिषद चेयरमैन सुखविंद्र कौर और वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ के विरोध किया। जिसमें14 पार्षदों की मांग के बाद वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष हजवाना 4 पार्षदों व 2 पार्षद प्रतिनिधियों के साथ मीडिया से रूबरू हुए। चार पार्षदों में एक पार्षद सुदेश रानी वह भी थीं, जो बुधवार को विरोध जताने वाले 14 पार्षदों में शामिल थीं। लेकिन एक ही दिन में विरोधी गुट पर चेयरमैनी का लालच देने का आरोप लगाते हुए वह चेयरमैन के खेमे के साथ बैठीं नजर आईं। साथ ही चेयरमैन सुखविंद्र कौर के प्रतिनिधि (पति) व वाइस चेयरमैन भी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा चेयरमैन को बहुमत का कोई खतरा नहीं है। उन्हें पूर्ण बहुमत प्राप्त है। 14 पार्षदों ने बहन सुदेश रानी को लालच देकर बहकाने का प्रयास किया। लेकिन वे पूरी तरह से चेयरमैन के साथ हैं। इसीलिए चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ ने कहा भेदभाव के सारे आरोप निराधार हैं। पूरे जिले में समान काम करवाया गया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 पार्षद चाहिए। अब उनके पास 13 पार्षद हैं। उनके पास स्पष्ट बहुमत है। इसीलिए अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं जिला परिषद की चेयरमैन के पति हरदीप सिंह ने कहा पूरे जिले में ब्लॉक अनुसार ग्रांट वितरित की गई है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। भेदभाव के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 1 से पार्षद सुदेश रानी ने कहा उन्हें चेयरमैनी का लालच देकर बुलाते हुए कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। लेकिन वे चेयरमैन के साथ हैं। इस संबंध में डीसी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।
भाजपा नेता रति राम ने कहा जो पार्षद नाराज हैं। उनकी बात सुनीं जाएगी। उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

ये पार्षद थे मौजूद
पार्षद वार्ड नंबर 17 से रवि तारांवाली, वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, सुदेश रानी 1 से, इंद्र पाई 16 से, पार्षद प्रतिनिधियों में पार्षद पतासो के पुत्र, चेयरमैन सुखविंद्र कौर के पति हरदीप सिंह मौजूद थे।
दूसरी ओर विरोधी गुट की अंजू जागलान ने कहा सरकार के दबाव में सुदेश रानी को बुलाया गया है। उनके पूरे गुट को पास 14 नहीं बल्कि 17 जिला पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। जिस दिन भी अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई जाएगी, उस दिन परिणाम सबके सामने आ जाएगा। रही बात 13 पार्षदों की तो, पंचायती राज एक्ट में प्रावधान है कि बैठक बुलाने के लिए एक तिहाई यानी 7 पार्षद भी बहुमत साबित करने के लिए आपातकालीन बैठक बुला सकते हैं। हां, अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पारित करने के लिए जरूरत 14 पार्षदों की जरूरत है।


सैर पर निकले पार्षद व उनके प्रतिनिधि
वहीं सूत्रों ने बताया कि विरोधी गुट के पार्षद व उनके प्रतिनिधि पहाड़ी इलाके की सैर पर निकल गए हैं। वे अब डीसी द्वारा जिला परिषद की बैठक बुलाए जाने पर ही वापिस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed