फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal olmpice association, district lebel sports compition, kaithal

कैथल ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Wed, 22 Jun 2016 12:44 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Wed, 22 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
kaithal olmpice association, district lebel sports compition, kaithal
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार सांय यहां सूरजमल स्टेडियम से जिलास्तरीय तीन दिन की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहली बार इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी मुकाबले में प्रथम रहने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। वहीं द्वितीय टीम को 61 हजार तो तृतीय टीम को 51 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुश्ती मुकाबले में प्रथम रहने वाले खिलाड़ी को 8100, द्वितीय को 6100 तो तृतीय को 5100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। डीसी ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि वे खिलाड़ियों के मान-सम्मान में कोई कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ध्वजा रोहण से किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि कोई खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में भाग लेता है या अंतरराष्ट्रीय खेलों में फाइनल तक पहुंचता है तो वे स्वयं जिला की सीमा पर पहुंचकर ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन तथा सहनशीलता का विकास होता है। खिलाड़ियों में खेलों से टीम भावना विकसित होती है।
विज्ञापन



जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जसवंत सिंह ने उपायुक्त एवं अन्य अतिथि गणों का स्वागत करते हुए कहा कि डीसी ने इस जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हर माह दो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। पहले चरण में कुश्ती व कबड्डी के मुकाबले होंगे। अभी तक इस प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 21 टीमों तथा लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। उद्घाटन मैच में लड़कों की प्रतियोगिता में ग्योंग की टीम ने करोड़ा को 39 के मुकाबले 11 अंको से पराजित किया तथा लड़कियों की प्रतियोगिता में पाई की टीम ने रोहेड़ा की टीम को 36 के मुकाबले 34 से पराजित किया। लड़कों की टीम में ग्योंग तथा लड़कियों की टीम में पाई की टीमों ने उद्घाटन मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य फूल सिंह मान, सेवा निवृत जिला खेल अधिकारी मनी राम, शीश पाल सहित खेल विभाग के डीपीई तथा पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed