{"_id":"bef6ebaeae1d36e1686b7ae3da46de1c","slug":"kaithal-news-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती की कीमतों में उछाल, 2300 पर पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासमती की कीमतों में उछाल, 2300 पर पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला /कैथल
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की कीमतों में अचानक आए उछाल से किसान उत्साहित हैं। बासमती एवं बासमती ग्रुप की 1121 की कीमतों में दो सौ से तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल तक उछाल है। इसमें और उछाल की उम्मीदें हैं। जिस कारण किसानों ने अपनी धान का स्टॉक शुरू कर दिया है और पिछले दो दिनों में मंडी में आवक भी घटी है।
विदित रहे कि धान की सीजन की शुरुआत से ही कीमतों को लेकर किसान को घाटे का सामना करना पड़ रहा है। 1509 की कीमतें भी अधिक नहीं मिल पाई। अब बासमती की 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल एवं 1121 के भी 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत मिलने से किसान मायूस थे। जबकि दो साल पहले यही बासमती धान 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। इसी कारण किसानों को कम कीमतों के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का यहां तक कहना था कि इन कीमतों पर उनका खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
और बढ़ सकती है कीमत : शोरेवाला
वहीं नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से कीमतों में तेजी है। मार्केट का कुछ नहीं पता कीमत और बढ़ भी सकती हैं। उन्होंने बताया कि बासमती 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। 1121 में भी 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल उछाल है। यह 2100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। दो-तीन दिनों से आवक पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
किसानों को लुटने से बचाए सरकार
वहीं किसान मनोज कुमार, महेंद्र सिंह सहित अन्य ने कहा कि बासमती धान की कीमतें 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक होनी चाहिए, लेकिन अभी तक यह 2000 रुपये प्रति किलो से भी नीचे बिक रहा है। अब तेजी आई है तो अच्छी बात है, लेकिन इस कीमत में भी किसानों का खर्च पूरा नहीं होगा। सरकार को चाहिए कि ऐसी नीतियां बनाएं। जिससे किसानों को लूट का शिकार ना होना पड़े।
आवक घटी दाम बढ़े : आढ़ती
मंडी में आवक घटी आढ़तियों ने बताया कि कीमतों में तेजी के साथ ही किसानों ने स्टॉक शुरू कर दिया है। पिछले दो-तीन दिनों में आवक घटी है। किसानों को उम्मीद है कि यह उछाल और अधिक बढ़ेगा। जिससे उन्हें अधिक कीमत मिलेंगी।