फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

एचटेट परीक्षा में मुन्नाभाइयों पर कसेगी नकेल

Tue, 10 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 10 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित व स्वच्छ संचालन के लिए जिला प्रशासन कमर कस ली है। परीक्षा में बैठने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इतना ही नहीं परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, एक बाल पेन व फोटो युक्त पहचान पत्र के अलावा किसी चीज को अंदर नहीं ले जा सकते।
विज्ञापन



डीसी के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि जिले के सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र जिले के भीतर ही हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए हरियाणा सरकार की ओर से कड़े निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रवेश पर सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी की जाएगी। मोबाइल व घड़ी आदि अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर जाने पर पूरी रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर का भी इस्तेमाल होगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों व ड्यूटी देने वाले स्टाफ मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। परीक्षा के दौरान बैठने वाले सभी परीक्षार्थियों के हाथों के अंगुठों के निशान लिए जाएंगे।
विज्ञापन



ड्यूटी देने वाले अधिकारियों को निर्देश
परीक्षा ड्यूटी देने वाले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि परीक्षा समाप्त होने पर सभी ओएमआर शीट जब तक पूरी न हो किसी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर न जाने दें। उपायुक्त ने बताया कि 14 नवंबर को पीजीटी (लेवल-3 ) की सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में जिला में 5 हजार 213 परीक्षार्थी बैठेेंगे, जबकि 208 परीक्षार्थी आनलाइन परीक्षा देंगे। वहीं 15 नवंबर को (लेवल-2) में 6 हजार 840 टीजीटी और 205 आनलाइन टीजीटी परीक्षा देंगे। इसके बाद लेवल 1 में प्राइमरी टीचर 5 हजार 144 परीक्षा देंगे और 205 आनलाइन परीक्षा देंगे। आनलाइन परीक्षा के लिए एचसीटीएम संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ये परीक्षा 15 नवंबर को साढ़े 10 बजे से एक बजे और सायं 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




23 परीक्षा केंद्रों में एक होगा आनलाइन
डीसी के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि जिले में 22 परीक्षा केंद्र के साथ-साथ एक परीक्षा केंद्र आनलाइन बनाया गया है। इन परीक्षाओं के लिए जिला में किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके नंबर 01746-224240 और 224235 बनाए गए हैं। नगराधीश कैथल को संयोजक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ द्वारा अपनी जेब पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों में 10 मिनट पूर्व पहली घंटी बजने पर वितरित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों को नियुक्त किया है और उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर ही प्रवेश कर सकेंगे। इस बैठक में एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, गुहला की एसडीएम कमलप्रीत कौर, कलायत के एसडीएम आरके सिंह, डीएसपी टेकन राज, सीटीएम नवीन आहुजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed