फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, 13 करोड़ का हुआ कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 09 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
कैथल में धनतेरस के दिन प्रत्येक दुकान पर ग्राहकों की भीड़ को मिली। ग्राहक का इंतजार करने वाले दुकानदार पूरी तरह से व्यस्त रहे। आखिरकार धनतेरस के दिन बाजार में धन की बरसात हुई। अनुमान अनुसार 13 करोड़ रुपये का कारोबार धनतेरस पर हुआ है। जो एक रिकोर्ड है।
विज्ञापन



लोगों ने बाजार से कपड़े, बर्तन, आभूषण व सोने व चांदी के जेवर खरीदे। साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों की भी खूब खरीदारी हुई। शहर में  मेन बाजार, क्वालिटी चौक, पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक पर जाम की स्थिति होने के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। पिछले वर्ष के मुकाबले बर्तनों की दो गुणा बिक्री हुई है। मेन बाजार में आभूषणों की दुकान करने वाले अरुण सर्राफ ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए चांदी के सिक्के मां लक्ष्मी की चांदी व सोने की मूर्तियों खरीदी है। क्वालिटी चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक बाजार में रही जाम की स्थिति पूरा दिन बनी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैथल शहर के अलावा गुहला-चीका, पूंडरी, कलायत, राजौंद, ढांड व सीवन में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। मोटे अनुमान के अनुसार इन सभी कस्बों में भी 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो करोड़ से अधिक के आभूषण बिके
धनतेरस के अवसर पर बाजरों से सोने, चांदी व डायमंड की करीब दो करोड़ रुपये की खरीद हुई है। पूरा दिन शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। अरूण सर्राफ ने बताया कि बाजार में धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही है। अनुमान के अनुसार बाजार में करीब  दो करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई है। जिसमें सोने व चांदी के सिक्कों के साथ-साथ आभूषण भी खरीदे गए हैं।


एक करोड़ से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक्स  कारोबार
बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की खूब बिक्री हुई। टेलीविजन, फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। कैथल सहित गुहला-चीका, पूंडरी व कलायत में भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बिके।


100 से अधिक बिकी कारें
कार बाजार में धनतेरस की चमक देखने को मिली। एकांश मोटर्स में करीब 50 कारें बिकी। वहीं लगभग 32 होंडा कारों की बिक्री हुई है। लोगों ने कारों को लेकर पहले ही बुकिंग करवाई हुई थी। धनतेरस के अवसर पर नई कार लेकर घर गए। एकांश मोटर्स की सीओ सतीश बंसल ने बताया कि धनतेरस पर अच्छा काम निकला है। करीब 50 से अधिक कारों की बिकी हुई है। इसी प्रकार से अन्य एजेंसियों में लगभग 30 कारें बिकी। सोमवार को 100 से अधिक कारें बिकी। वहीं धनतेरस पर मोटर साईकलों की खूब मांग रही है। शहर की एके बजाज मोटर्स से करीब 35 मोटर साईकलों की खरीद हुई। वहीं होंडा मोटर्स में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। कुल करीब 100 से अधिक मोटर साइकिलों की खरीद की गई।



बर्तनों व सजावटी वस्तुओं की खरीद को उमडे़ लोग
शहर के मुख्य मार्ग रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक इतनी भीड़ थी कि खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।  सड़क के दोनों ओर बनी बर्तन, क्रोकरी, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा की दुकानों के साथ सड़क पर भी लोगों ने अपने दुकानें लगा रखी थी, जिस कारण सड़क आम दिनों की अपेक्षा सड़क से गुजरना कठिन हो रहा था। जाम के बाद भी लोगों का उत्साह खरीदारी को लेकर कम नहीं हुआ। दुकानों के अलावा इस मार्ग पर दीपावली के लिए दियों की दर्जनों दुकानों सजी हुई थी। लोग फुटपाथ भी सामान रख कर बेच रहे थे। इसी के साथ पोस्टर, प्लास्टिक का सामान, खेल-खिलौने,  रंग बिरंगी मोमबतियां, रंगीन दीये, घर को सजाने के लिए बिजली की लडिया, कंडील, झूमर, कागज व प्लास्टिक के वेलकम, हैप्पी दीवाली, शुभ-लाभ के स्टीकर की दुकानें भी लगी हुई थी। करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार यहां भी हुआ।


राजौंद में उमड़ पड़ी भीड़
धन तेरस पर नगर में खरीददारों की भीड़ पूरा दिन छाई रही। चाहे बर्तनों की दुकान हो चाहे स्वर्ण की दुकान सभी जगह महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। कई महिलाओं ने बताया कि धन तेरस पर नई वस्तु घर लेकर आना शुभ माना जाता है। दुकानदार वीरेंद्र, योगेश, सुभाष रावल, रमेश गुप्ता ने बताया कि धन तेरस को लेकर महिलाओं में पूरा दिन खरीददारी की होड़ लगी रही। महिला जहां बर्तन खरीद रही थी वही घर सजाने के लिए भी कई वस्तुएं खरीद रही थी। उधर इलेक्ट्रॉनिक  की दुकानों पर भी लोगों ने एल सी डी, एल ई डी की खरीद कर इस त्योहार का शगुन मनाया। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों पर खूब रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed