{"_id":"3afb6e02c3778427acec502bf3fcd2b4","slug":"kaithal-news-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदामों में अनाज के स्टॉक व रिकॉर्ड की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदामों में अनाज के स्टॉक व रिकॉर्ड की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में प्रदेश सरकार ने गोदामों में रखे अनाज की जांच के आदेश दिए हैं। जिसके तहत जिले के सभी एजेंसियों के गोदामों में रखे गेहूं के स्टॉक के अलावा उनका रिकॉर्ड भी चैक होगा। इसके लिए डीसी ने कमेटियों का गठन करने का आदेश जारी कर दिया है। जिले में 8 कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विदित रहे कि कुुरुक्षेत्र, अंबाला में गोदामों रखे गेहूं के स्टॉक एवं रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई थी। जिस पर सरकार द्वारा जांच करवाई जा रही है। इसी बीच सरकार ने पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड एवं स्टॉक की जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें गोदामों में रखे स्टॉक की बारीकि से जांच होगी। कई एजेंसियों के अधिकारियों की तो एक दूसरे जिले में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जिले में भी अधिकारियों को कमेटियों का गठन कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
गोदामों में रखे गेहूं के स्टॉक की जांच होगी
गोदामों में रखे गेहूं की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। जिसमें प्रत्येक स्टॉक में लगे गेहूं के कट्टों की गिनती के साथ-साथ उस गोदाम के लिए रिकॉर्ड में दर्ज किए गए स्टॉक की मात्रा का मिलान किया जाएगा। विदित रहे कि कैथल में भी हैफेड में छापेमार कार्रवाई की गई थी। जिसमें एक गोदाम में 42 गेहूं के कट्टे अतिरिक्त पाए गए थे। इसके बाद इस मामले की भी जांच की जा रही है। डीएफएससी मोनिका ने बताया कि अधिकारियों की कमेटियों का गठन किया जा रहा है। गोदामों में रखे गेहूं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी गोदामों में रखे गए गेहूं की जांच की जाएगी। इसके लिए 8 टीमों का गठन होगा। अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुछेक गोदामों में स्टॉक का पहले ही पता लगाया जा रहा था। अब पूरे जिले के गोदामों की नए सिरे से जांच होगी। मौके पर मौजूदा स्टॉक एवं रिकॉर्ड में दर्ज किए गए स्टॉक की जांच की जाएगी।
केएम पांडुरंग, डीसी, कैथल।