फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

शहर में छिड़ा पोस्टर वार

Sun, 08 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Sun, 08 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की नाक के नीचे शहर में चल रहे पोस्टर वार चल रहा है। शहर के अधिकतर मार्गों पर स्थित सरकारी एवं निजी इमारतों पर पोस्टर एवं बैनर लगाकर डिफेसमेंट एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन इस बारे में नगर परिषद द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन



सभी प्रमुख चौक चौराहों पर इश्तेहारों से उसके स्वरूप को ही बदल दिया गया है। इन पोस्टरों के लिए न तो कोई अनुमति और न ही कोई निश्चित जगह। जिस कारण रात को मुंह पर कपड़ा लपेट कर आए नकाबपोश जहां मन चाहा, वहीं पोस्टर चस्पा कर देते हैं।
विज्ञापन


क्या है नियम
नियमानुसार किसी भी सरकारी संपत्ति पर पोस्टर या बैनर अथवा कोई प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती। यदि कोई व्यक्ति निजी संपत्ति पर भी प्रचार सामग्री चस्पा करता है तो उसे संबंधित संपत्ति के मालिक से सहमति पत्र लेना होगा। लेकिन शहर में इन नियमों की पालना नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली के कारण ज्यादा पोस्टर
दिवाली को देखते हुए शहर में पोस्टर एवं बैनरों की बाढ़ सी आ गई है। नेता सहित कई संगठन शहर में पोस्टर चस्पा करवा रहे हैं। लेकिन नगर परिषद से इस बारे में कोई अनुमति नहीं ली जा रही है।


सांकेतिक बोर्ड भी पोस्टरों से अटे
पूरे शहर में सांकेतिक बोर्ड भी सरकार द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन पोस्टर प्रचारकों ने इन सभी सांकेतिक बोर्डों को भी पोस्टरों से पाट दिया है। जिस कारण शहर में आने वाले लोगों को सड़क, चौक चौराहे एवं मोहल्ले के नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती।



इन जगहों पर लगे हैं पोस्टर
पेहोवा चौक, क्वालिटी चौक, जवाहर पार्क के दोनों गेटों पर, चिल्ड्रन पार्क, आरकेएसडी कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, जाट कॉलेज, हनुमान वाटिक, लघु सचिवालय, एसपी हाउस, महिला थाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदाना गेट, श्रीराम लीला उत्सव स्थल, अंबेडकर चौक, भगत सिंह चौक के चारों ओर, भगवान परशुराम चौक, शहीद स्मारक, विश्वकर्मा चौक सहित अन्य संस्थान शामिल है।




होगी कानूनी कार्रवाई : ईओ
शहर में काफी मात्रा में पोस्टर चौक चौराहों पर लगा दिए गए है। जिन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर छह महीने से लेकर दो साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। पोस्टरों से शहर की सूरत खराब हो रही है। जिसके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक होगी।
एसके गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed