{"_id":"5ffe6047374edb2f0991ee5b0fc7effb","slug":"kaithal-news-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी ढूंढकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी ढूंढकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड से पूंडरी रोड पर स्थित शहनाई पैलेस के पास में बाइक-कार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को इलाज पीजीआई चंडीगढ़ चल रहा है। ढांड पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ढांड निवासी सतबीर सिंह, पूंडरी निवासी महाबीर व पूंडरी निवासी विकास तीनों दोस्त थे। तीनों की मिलकर नया काम शुरू कर चाहते थे। काम के सिलसिले में ही तीनों कुरुक्षेत्र गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे तीनों कुरुक्षेत्र से आ रहे थे। ढांड निवासी सतबीर सिंह और महाबीर साथी विकास को पूंडरी छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक सतबीर के भाई सुखबीर ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई सतबीर सिंह, 26 वर्षीय पूंडरी निवासी महाबीर व विकास बाइक पर ढांड से पूंडरी जा रहे थे। रास्ते में एक कार चालक बहुत तेज गति से आया। जिसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका भाई सतबीर सिंह, पूंडरी निवासी महाबीर और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय सतबीर व महाबीर मौत हो गई। विकास का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक सतबीर के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।