{"_id":"6554cb43515c7c306b03d774","slug":"kaithal-mother-dies-son-injured-in-car-collision-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: कार की टक्कर से मां की मौत, बेटा चोटिल, पितरों की पूजा करके घर आ रहे थे मां-बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: कार की टक्कर से मां की मौत, बेटा चोटिल, पितरों की पूजा करके घर आ रहे थे मां-बेटा
Wed, 15 Nov 2023 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:14 PM IST
सार
जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में शुगर मिल के पास कार चालक ने पितरों की पूजा करके आ रहे मां-बेटा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा चोटिल हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शक्ति नगर कैथल निवासी यतिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को वह और उसकी 45 वर्षीय मां सुदेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल के गांव सांभली में पितरों की पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करके वे कैथल वापस आ रहे थे। शुगर मिल कैथल के पास बाइक के सामने आगे गाय आ गई।
इस पर उसने बाइक की गति कम कर ली। उसी समय पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी मां सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक कैथल की तरफ भाग निकला। वह अपनी मां को इलाज के लिए कैथल नागरिक अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन
वहां पर डॉक्टर ने उसका सिटी स्कैन कर रोहतक रेफर कर दिया। वह मां को लेकर रोहतक पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसकी मां सुदेश को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।