फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal minor broken in Barot

Kaithal News: बरोट में कैथल माइनर टूटी

Tue, 11 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kaithal minor broken in Barot
ढांड। बरोट में कैथल माइनर के टूट जाने से लगभग 500 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। इससे किसानों में जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन


किसान सुभाष गौड़ बंदराना, मा. रोशन लाल, कर्मबीर नंबरदार, रामफल गुर्जर, नरेश मित्तल, रमेश कुमार, गुलाब सिंह, धनी राम, ईश्वर, बलदेव, अपला राम, विष्णु, प्रद्युमन ने बताया कि कैथल माइनर के टूटने से उनके खेतों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया है। इससे उनकी धान व चारे की फसल बर्बाद हो गई है।

किसानों का कहना है कि एक तो बरसात ने मारा रही सही कसर रजवाहे ने पूरी कर दी है। यदि समय रहते प्रशासन कार्रवाई पुख्ता इंतजाम कर लेता तो आज उनकी फसलें पानी में डूबने से बच जाती। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है पानी में डूब जाने से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई की जाए।
विज्ञापन


उधर, सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा व राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर बरोट में कैथल माइनर पर पहुंच गए थे। नहर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मनरेगा मजदूरों को टूटे हुए माइनर में मिट्टी डालने के कार्य पर लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed