फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Marathon will give the message of drug free Haryana

Kaithal News: ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देगी कैथल मैराथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Marathon will give the message of drug free Haryana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय सभागार में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बुधवार को सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हॉफ मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम की श्रृंखला में आगामी 13 जुलाई को कैथल में हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ड्रग फ्री हरियाणा थीम पर आधारित इस मैराथन में सभी संस्थाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की गई है।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि यह मेगा इवेंट तीन श्रेणियों में आयोजित होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से मैराथन का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन शुरू ः मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। एडीसी ने कहा कि सभी संस्थाएं स्वयं पंजीकरण करवाएं और अपने सदस्यों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

पुरस्कार वितरण ः 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये संस्थाएं रहीं मौजूद ः बैठक में सेवा संघ, भारत विकास परिषद, एक नई दिशा फाउंडेशन, श्री श्याम रसोई, पंजाबी सेवा सदन, कैथल बाइसिकल क्लब, राधा स्वामी सत्संग भवन, जाट शिक्षण संस्थान, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जीवन रक्षक दल सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल और डॉ. बीरबल दलाल भी मौजूद रहे।

मेडिकल के साथ अन्य सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पानी, फल, ओआरएस और मेडिकल सुविधा के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विभाग भी अपने-अपने जागरूकता स्टॉल स्थापित करेंगे।

तीन कैटेगरी में आयोजन

n
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन (पंजीकरण शुल्क 200 रुपये)

n
10 किलोमीटर प्रोफेशनल रेस (पंजीकरण शुल्क 100 रुपये)

n
5 किलोमीटर रन फॉर फन (निशुल्क)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed