फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, mahila police,action

हरकत में आई महिला पुलिस , 20 मनचलों को किया काबू

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
kaithal beauro
kaithal beauro Updated Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
kaithal, mahila police,action
x - फोटो : kaithal beuaro
छात्राओं की पीड़ा सुनकर महिला पुलिस ने बुधवार को शहर में एंटी रोमियों अभियान चलाया। सुबह-सेवेरे महिला पुलिस थाना कर्मचारी एसएचओ के नेतृत्व में सादी वर्दी में बाजार की गलियों में पहुंचीं और मनचलों को पकड़कर खूब सबक सीखाया। करीब 20 मनचलों को पुलिस थाने ले जाया गया। जहां से परिजनों को बुलाकर चेतावनी के साथ उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला थाना एसएचओ निर्मला पुलिस टीम के साथ राजकीय कन्या स्कूल छात्राओं की समस्या सुनने के लिए गई थी। जहां पर छात्राओं ने सुबह घर से स्कूल व स्कूल से घर जाते समय मनचले युवकों से होने वाली परेशानी के बारे में जमकर भड़ास निकाली थी।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ सुबह पुलिस टीम के साथ सादी वर्दी में डोगरा गेट की ओर से गलियों में पहुंची। महिला पुलिस ले लाल पौ के पास में बाइक पर सवार दो युवकों को छात्राओं के पीछे चक्कर लगाते काबू किया। इसके बाद महिला पुलिस ने एक ही बाइक पर सवार तीन मनचले युवकों को काबू किया। युवक कान में लीड लगाकर व बार-बार हार्न बजाकर छात्राओं को परेशान कर रहे थे। राजकीय कन्या स्कूल की ओर एक पुलिस की अन्य टीम आगे से मनचले युवकों को पकड़ रही थी। जिसमें तीन युवकों को मौके पर दबोच लिया। राजकीय कन्या स्कूल में आने वाली छात्राओं परेशान करने वाले 10 मनचले युवकों को महिला पुलिस स्टेशन लेकर आई। इसके बाद पुलिस टीम आईटीआई पहुंची। जहां पर दो युवक छात्राओं को पीछे से फालो करते हुए आ रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़ कर पुलिस स्टेशन लेकर आई। राधा-कृष्ण स्कूल के पास से करीब आठ लड़के स्कूल के बंक मारकर छुट्टी मना कर मंडी के पास में खड़े थे। जिनको पकड़कर वह स्कूल छोड़कर आई। वहां पर पता चला कि विद्यार्थी सुबह स्कूल के लिए आए थे। लेकिन स्कूल नहीं पहुंच रहे थे। इस तरह करीब 20 युवकों को परिजनों को बुलाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला खबर का असर
अमर उजाला ने बुधवार को छात्राओं की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को महिला थाना एसएचओ राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं की समस्या सुनने के लिए गई थी। वहां पर छात्राओं ने स्कूल से आते व स्कूल से जाते समय मनचले युवकों से होने वाली परेशानी के बारे में बताया था। जिसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर महिला पुलिस ने बुधवार की सुबह की अभियान चलाकर 20 मनचले युवकों को काबू किया।  

महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने सुबह करीब 20 मनचले युवकों को काबू किया है। पुलिस स्टेशन में मनचले युवकों के परिजनों को बुलाकर उनके बच्चों की हरकतों के बारे में बताया है। इसके बाद परिजनों लिखवा लिया है कि आगे से वह इस प्रकार की हरकतें करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिला थाना एसएचओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed