{"_id":"577020314f1c1bd60d79aba7","slug":"kaithal-karnal-road-block-3-hour-road-block-people-want-to-arrest-cow-smuggler-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे जाम रहा कैथल-करनाल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटे जाम रहा कैथल-करनाल मार्ग
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मूंदड़ी के लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मूंदड़ी में लोगों ने युवक पर फायरिंग करने वाले गो तस्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को कैथल-करनाल मार्ग करीब साढ़े तीन घंटे जाम रखा। लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साढ़े तीन घंटे तक मुख्य मार्ग के बंद होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह का समय होने के कारण जाम में आने-जाने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। बाद में डीएसपी व तहसीलदार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लोगों ने जाम हटाया।
विदित रहे कि पिछले सप्ताह गांव मूंदड़ी में गो तस्करों ने एक सांड़ को अपनी गाड़ी मेें चढ़ाने का प्रयास किया था। जिस पर गांव के ही युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली युवक की छाती में जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई भेजा गया है। तीन दिन पूर्व गांव के लोगों ने एकत्रित होकर प्रशासन से मांग की थी कि हमलावर गो तस्करों को गिरफ्तार किया जाए। जिसके लिए तीन दिन का समय दिया गया था। इस अवधि में गो तस्करों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह एकत्रित होकर गांव में ही कैथल-करनाल मार्ग पर जाम लगा दिया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में सूचना मिलने पर डीएसपी सतीश गौतम सहित पूंडरी के तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन गांव के लोग हमलावर गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। साथ ही कहा कि रात को जो बिजली कट लगता है, वह अभी भी इसी तरह से लगाया जा रहा है। इस अंधेरे में गो तस्कर गायों को तस्करी कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि यदि गो तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को ओर तेज कर देंगे। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया। लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सुबह नौ बजे लगा जाम दोपहर साढ़े बारह बजे खुला। तब जाकर जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। इसी बीच गांव की महिलाओं ने गांव में बिजली घर पर भी ताला लगा दिया था। बाद में उसे भी खोल दिया।
यह था मामला
वीरवार की रात को गांव मूंदड़ी में गो तस्कर महावीर नामक युवक को गोली मारकर फरार हो गए थे। महावीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इस समय उसका इलाज चल रहा है। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय बिजली भी नहीं थी। लोगों की यह भी शिकायत है कि रात को लगने वाले कट के कारण वारदातें हो रही हैं।
डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि गांव के लोगों ने गो तस्करों की गिरफ्तारी और बिजली समस्या के समाधान की मांग की है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही गो तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।