फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Karnal Highway to be renovated at a cost of Rs 72 crore, tender issued

Kaithal News: कैथल-करनाल हाईवे का 72 करोड़ से होगा नवीनीकरण, टेंडर जारी

Fri, 07 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Karnal Highway to be renovated at a cost of Rs 72 crore, tender issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-करनाल रोड का लंबे समय के बाद नवीनीकरण होगा। इसके लिए करीब 72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित एजेंसी को टेंडर अलाट किया जा चुका है।
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। रोड का 25 किलोमीटर का टुकड़ा कैथल में आता है और 36 किलोमीटर करनाल जिले में है। दो शिक्षण संस्थान इस रोड पर बन रहे हैं। कैथल-करनाल रोड प्रदेश के मुख्य मार्गों में से एक है। यह सड़क केवल कैथल और करनाल को ही नहीं जोड़ती, बल्कि पंजाब समेत अन्य जिलों की कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और सैकड़ों गांवों के लोग भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़क की स्थिति बहुत खराब है। आधा फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालक गड्ढों से बचने की कोशिश में दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही रोड पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर धुंधली पड़ी सफेद पट्टी : जिले की सड़कों पर वाहन चालकाें के सफर की डगर और भी मुश्किल होने वाली है। सड़कों पर सफेद पट्टी धुंधली पड़ चुकी हैं। जेब्रा क्रासिंग भी गायब होने की कगार पर हैं। सड़कों में गहरे गड्ढे प्रशासन की लचरता को उजागर कर रहे हैं।

ऐसे में धुंध के मौसम में हादसे बढ़ने का अंदेशा है, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी अभी सुस्त मोड में हैं। डीसी सड़क सुरक्षा की बैठक में अधिकारियों को वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करने के सख्त निर्देश देते हैं, लेकिन ये निर्देश अफसरों की खानापूर्ति व गाड़ियों की तेज आवाज में गुम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed