फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal

कैथल: हाईवे पर कोहरे से भिड़ीं छह गाड़ियां, क्रेन से हटाई गईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
kaithal
कैथल। एक पखवाड़े तक लगातार धूप खिलने और मौसम साफ रहने के बाद शनिवार सुबह महाशिवरात्रि के दिन फिर मौसम बदल गया। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय महज 20 मीटर ही दृश्यता रही। वहीं पूंडरी 152 डी नेशनल हाइवे पर कोहरे के कारण साथ छह गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी गाड़ियों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कोहरे के बीच कुछ दिखाई न देने के चलते एक कार चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दी थी। इस कारण पीछे से आ रही पांच गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। यह घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। अन्य इलाकों में भी वाहन चालकों को सुबह के समय अपने व वाहनों की हेड लाइटें जलाकर चलाना पड़ा। कोहरे का कारण कम दृश्यता के चलते वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई।
विज्ञापन

कोहरा होने के कारण सुबह के समय थोड़ा ठंड का एहसास भी हुआ बाद में धूप खिली और सर्दी से राहत मिली। सुबह 10 बजे के बाद हवा चली और कोहरा छट गया। इसके बाद दिनभर तेज धूप खिली रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, राजौंद में लोगों को दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। सुबह घनी ठंड व कोहरे के कारण लोगों ने निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरे की अधिकता के चलते 11 बजे तक भी वाहन चालकों के लिए लाइटें जगाकर धीरे-धीरे चलना मजबूरी बनी रही। इस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान केशाराम प्यौदा, महाबीर चहल, पवन, प्रदीप चहल, कृष्ण कुमार ने कहा कि कोहरा गेहूं की फसलों में बहुत ही लाभप्रद है। शनिवार सुबह जो कोहरा हुआ इससे खाद के एक कट्टे इतना फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि गेहूं की फसलों के लिए कोहरा लाभदायक है। कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। जो गेहूं की फसलों के लिए नुकसानदायक था। शनिवार को कोहरा होने से फसलों को फायदा होगा। रविवार को आसमान साफ होने के साथ धूप खिलने का अनुमान है, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed