फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Guhla road reduced to patchwork

Kaithal News: पैचवर्क तक सिमटा कैथल-गुहला रोड

Mon, 26 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Guhla road reduced to patchwork
कैथल। कैथल से गुहला चीका को जाने वाली सड़क पैचवर्क तक ही सिमट कर रह गई है। नए सिरे से सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष है। सड़क पर जगह- जगह गहरे बने गहरें गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही। गड्ढों के कारण छह महीने में सड़क पर दर्जनभर हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। सड़क पर बजरी व गड्ढे ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह सड़क कैथल जिला को पंजाब में जोड़ने का काम करती है। रोजाना यहां से सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोग संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सड़क पर पैचवर्क की जगह नए सिरे से उच्च क्वालिटी की सामग्री से निर्माण होना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन खानापूर्ति करता है तो गुहला चीका में धरना शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने तक धरना जारी रहेगा। बता दें कि 2022 में भी गुहला चीका क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed