फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal got the opportunity to host cricket, karate and judo

Kaithal News: कैथल को मिली क्रिकेट कराटे, जूडो की मेजबानी

Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kaithal got the opportunity to host cricket, karate and judo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शिक्षा विभाग ने हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। 8 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों को 30 अलग-अलग खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन खेलों का आयोजन अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग (लड़के व लड़कियां) में होगा।

कैथल जिले में 3 से 5 अक्तूबर तक कराटे, जूडो (अंडर-19), क्रिकेट (अंडर-17) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक कराई जानी अनिवार्य है। इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद नेशनल स्कूल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी आधार पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


इन खेलों में होगी स्टेट गेम्स

स्कूल स्टेट गेम्स के लिए तीस खेलों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिताएं अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में की जाएंगी। इसके तहत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी , जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाल, चेस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, साफ्टबाल और योगासन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
8 से 10 सितंबर, पानीपत : फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती की स्पर्धाएं होंगी।

n
8 से 10 सितंबर, फरीदाबाद : तीरंदाजी, एथलेटिक्स (लड़कियां), फेंसिंग और बैडमिंटन (लड़के) की प्रतियोगिताएं होंगी।

n
8 से 10 सितंबर, चरखी दादरी : बॉक्सिंग (अंडर-17 व 19 लड़कियां) और शतरंज के मुकाबले होंगे।

n
8 से 10 सितंबर, फतेहाबाद : टेबल टेनिस, हॉकी (लड़कियां) और ताइक्वांडो (लड़के) के मुकाबले होंगे।

n
12 से 14 सितंबर, जींद : हैंडबॉल (लड़कियां) और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी।

n
12 से 14 सितंबर, यमुनानगर : वेटलिफ्टिंग (अंडर-17 व 19 लड़कियां) और लॉन टेनिस (लड़के) होंगे।

n
12 से 14 सितंबर, पंचकूला : क्रिकेट (अंडर-19 लड़कियां), बेसबॉल (अंडर-14 लड़कियां)।

n
16 से 18 सितंबर, रेवाड़ी : फेंसिंग (अंडर-17 लड़के व लड़कियां) और योगासन प्रतियोगिताएं होंगी।

n
16 से 18 सितंबर, कुरुक्षेत्र : फुटबॉल (लड़कियां), वॉलीबॉल (लड़कियां) और जूडो (अंडर-14 व 17)।

n
16 से 18 सितंबर, सोनीपत : कुश्ती (लड़कियां), ताइक्वांडो (लड़कियां), सॉफ्टबॉल (लड़के) और बॉक्सिंग (लड़के)।

n
24 से 26 सितंबर : एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर-14 व 19 लड़के), बास्केटबॉल (लड़के)।

n
गुरुग्राम : नेटबॉल (लड़के)।

n
झज्जर : तैराकी (लड़के) और लॉन टेनिस (लड़कियां)।

n
29 सितंबर से 1 अक्तूबर, करनाल : हैंडबॉल (लड़के), वॉलीबॉल (लड़के) और साइक्लिंग।

n
29 सितंबर से 1 अक्तूबर, रोहतक : हॉकी (लड़के), स्केटिंग और बेसबॉल।

n
3 से 5 अक्तूबर, सिरसा : नेटबॉल (लड़कियां), शूटिंग और सॉफ्टबॉल (लड़कियां)।

n
3 से 5 अक्तूबर, कैथल : कराटे, जूडो (अंडर-19) और क्रिकेट (अंडर-17)।

n
8 से 10 अक्तूबर, मेवात : वेटलिफ्टिंग (अंडर-19 लड़के)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed