फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, girftari ki mang

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिहोवा चौक पर लगाया जाम

Fri, 07 Apr 2017 12:39 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Fri, 07 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव पाड़ला में गत 4 मार्च को दुष्कर्म के आरोपी युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर शहर के मुख्य पिहोवा चौक को जाम कर दिया। चौक के चारों ओर ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़कों व गलियों मेें खड़ा कर दिया कि लोग लिंक रोड एवं आस-पास की गलियों से नहीं निकल सके। करीब दो घंटे तक शहर व्यस्त चौक लिंक मार्ग जाम होने से लोगों सहित स्कूल छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह 10 बजे सबसे पहले जाट समाज के सैंकड़ों लोग ढांड रोड पर स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए । जहां से वह ढांड रोड व सेक्टर 19 से करनाल रोड होते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। जहां जाम लगा दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व नैन खाप के प्रधान रंगी राम सहित जाट समाज के नेता बलवान कोटड़ा, दर्शन सिह मालखेड़ी, प्रवीण किच्छाना, दलबीर चहल एडवोकेट, किसान नेता सतपाल ढिल्लोंवाली, रामसरुप देवबन, अजमेर कैलरम, दलीपा बालू, नफे सिह, बलदेव सिसला सहित अन्य लोग मौजूद भी रहे। चौक पर एकत्रित लोगों की भीड़ संबोधित करते रंगी राम ने कहा प्रदीप की हत्या हुए एक महीना बीत चुका है। अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे समस्त जाट समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। कहा प्रदीप अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, जिसका न केवल उसके गांव वालों को दुख है बल्कि पूरे समाज को इसका दुख पहुंचा है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा राजनैतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह इससे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


गलियां जाम होने से हुई भारी परेशानी
चौक को इस तरह से जाम किया गया था कि महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं तक आस-पास की लिंक मार्गों व गलियों तक से नहीं निकल पाए। सभी आस-पास की गलियों व लिंक मार्गों के आगे ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी की गई थीं। करीब 2 घंटे तक शहर में आने-जाने वाले लोग भारी परेशान रहे। शहर की ओर जाने वाली सड़क के बीचों बीच बैठक महिलाएं भी युवतियों, युवकों व वहां से गुजर रही अन्य महिलाओं से भी भिड़ी। महिलाओं ने वहां से पैदल गुजर रही युवतियों, युवकों व महिलाओं को पैदल तक सड़क पार नहीं करने दी। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओ ने काटा बवाल
जाम के दौरान कई युवकों ने जमकर बवाल काटा। यहां पहुंचे एक ऑटो चालक को रुकवाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। युवा वहां से निकलने वाले लोगों से उलझते नजर आए। इसी प्रकार से एक कार चालक को भी युवाओं ने सडक़ पार नहीं करने देने के लिए उसे भी घेर लिया। लेकिन बाद में बुजुर्ग के समझाने पर कार चालक को युवाओं ने रास्ता दिया।
एसडीएम के आश्वासन पर नहीं खोला जाम तो डीसी,एसपी पहुंचे
पिहोवा चौक पर साढ़े बारह बजे के बाद जाम लगा दिया गया था। जिसके बाद करीब 1.30 बजे एसडीएम मनदीप कौर जाट समाज के लोगों को आश्वासन देने के लिए पहुंची। समाज के लोग एसपी व डीसी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने डीसी एसपी को समाज के लोगों को पहुचंने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद करीब 2 बजकर 30 मिनट पर एसपी व डीसी वहां मौजूद लोगों के बीच पहुंचे। आधा घंटे तक डीसी व एसपी के साथ चली वार्ता के दौरान डीसी ने उन्हें अन्य जिला की पुलिस से जांच करने की बात भी कही। लेकिन समाज जिला की पुलिस से जांच को राजी हुए। जिस पर उन्होंने लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम को खोला।
एसपी सुमेर प्रताप ने बताया इस मामले की पुलिस द्वारा निष्पक्ष रुप से गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में युवक के हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा जल्द गिरफतार किया जाएगा।


क्या था मामला
गत 4 मार्च की रात्रि गांव पाड़ला में दिल्लोंवाली निवासी युवक प्रदीप कुमार व उसके साथी की गांव के लोगों ने जमकर धुनाई की थी। जिसमें प्रदीप की मौत हो गई थी। वहीं उसके साथी युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। लड़की ने दोनों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया था। पहले ब्राह्मण समाज के लोग दुष्कर्म के आरोपी दूसरे युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब जाट समाज मृतक युवक के परिवार के साथ आ खड़ा हुआ है। अब ब्राह्मण समाज ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed