फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Farmers blocked Pundri-Rajaund road due to power supply problem

Kaithal: बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 19 Jun 2024 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पाई, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाई, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

जाम लगने के बाद पूंडरी-राजौंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसके बाद वाहन चालकों व अन्य राहगीरों को भीषण गर्मी में काफी परेशान होना पड़ा। अधिकतर बड़े वाहनों को लंबी लाइन में लग जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
Kaithal: Farmers blocked Pundri-Rajaund road due to power supply problem
लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के पाई में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों ने बुधवार को पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण राहगीरों सहित अन्य वाहन चालकों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद किसानों ने बिजली निगम के एसडीओ के आश्वासन पर जाम खोल दिया।

विज्ञापन


जाम से पहले प्रदर्शन करने वाले किसान सुबह करीब आठ बजे ही पाई के बिजली घर के सामने एकत्रित होना शुरू हो गए थे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक किसानों की संख्या बढ़ने के बाद सड़क पर आ गए। इसके बाद किसानों ने अपने मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन सड़क पर खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर पूंडरी थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। किसान निगम के आला अधिकारी से बातचीत करने पर अड़े रहे। किसानों ने बताया कि उनके गांव में सब डिविजन के नाम पर बिजली घर उनके लिये सफेद हाथी बना हुआ है। यहां पर एसडीओ, जेई या लाइनमैन कोई नहीं बैठता।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल दो ऑपरेटरों के हवाले यह बिजली घर चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को अब अपनी धान की फसल की रोपाई के लिए बिजली की सख्त जरूरत है। उनको रात के बाहर बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक बिजली देने की कही है, परंतु उनको सरकार द्वारा घोषित आठ घंटे की बजाय सिर्फ तीन चार घंटे ही बिजली मिलती है।

इस रात भी उनको बिजली रात 12 बजे की बजाय रात तीन बजे दी गई। वे जब बिजली घर पर आये तो उनको यहां पर कोई नहीं मिला। एक ऑपरेटर ने कहा कि उनको ऊपर से जैसे ही आदेश आता है, उसी अनुसार बिजली सप्लाई दी जाती है। 


इस पर थाना प्रभारी राजकुमार ने उनको कहा कि उनकी मांग निगम के अधिकारियों तक पहुंचा कर समस्या हल कर दी जाएगी, लेकिन किसानों ने उनकी न मान कर जाम खोलने से मना कर दिया। लगभग दो घंटे के बाद किसानों के न मानने के बाद एसडीओ रविंद्र सिंह ढ़ाकला आए और किसानों को समझाया कि उनको कोई परेशानी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed