Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Entry ban of BJP leaders in Rajput dominated villages announced by Former BJP Leaders

Kaithal: राजपूत बहुल गांवों में भाजपा नेताओं की एंट्री बैन का किया ऐलान, बोले- मामले में केवल CM से होगी बात

Sat, 22 Jul 2023 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में केवल मुख्यमंत्री से बात होगी। कोई मध्यस्थ स्वीकार नहीं होगा। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने कहा कि इतिहास छेड़छाड़ या ऐडिटिंग से नहीं बल्कि तलवारों व युद्धों से लिखे जाते रहे हैं। 

विज्ञापन
Kaithal: Entry ban of BJP leaders in Rajput dominated villages announced by Former BJP Leaders
राजपूत बहुल गांवों में भाजपा नेताओं की एंट्री बैन का किया ऐलान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में भाजपा का अलविदा कह चुके राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राजपूत बहुल गांवों में भाजपा के किसी भी नेता, विधायक या मंत्री को नहीं घुसने दिया जाएगा। यदि मामले के हल के लिए मुख्यमंत्री स्वयं सामने आते हैं तभी समाज बात करेगा। किसी तीसरे की मध्यस्थता राजपूत समाज को स्वीकार नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजपूत समाज के साथ जो छल किया है उसकी चिंगारी प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सुलग गई है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप राणा ने कहा कि सुलह के लिए सांसदों व संगठन के अधिकारियों के फोन आ रहे हैं। पर उन लोगों ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया कि वे लोग किसी भी मध्यस्थ व्यक्ति की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने पार्टी की रीति नीतियों को ताक पर रख कर पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। वे समस्त समाज के नहीं बल्कि केवल गुर्जर समाज के नेता बन कर रह गए। उन्होंने कहा कि जिस चौंक पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया है उसकी प्रशासन की ओर से कोई मंजूरी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा कि किसी भी जाति को अपनी पहचान नहीं छुपानी चाहिए। गुर्जर अपने समाज के बड़े नेता कर्नल किरोड़ी मल के ब्यान पर अमल करें। कलायत मंडल के पूर्व अध्यक्ष महीपाल सिंह राणा ने कहा कि राजपूत समाज भाजपा का परंपरागत वोटर रहा है। भाजपा ने उसी राजपूत समाज को हाशिए पर कर दिया।

विरोध के जो स्वर कैथल से उठे हैं वे पूरे हरियाणा में मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता की पूर्व निर्धारित पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व सांसद नायब सैनी का फोन आया था पर उन्होंने शिरकत करने के लिए पूरी तरह से मना कर दिया।

जब पूरे प्रदेश में निर्णय हो चुका है कि राजपूतों के गांवों व कस्बों में भाजपा का पूरी तरह से बहिष्कार है तो उन्हें कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है। बहिष्कार के बोर्ड बनवा कर गांवों में लगाए जा रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने कहा कि इतिहास छेड़छाड़ या ऐडिटिंग से नहीं बल्कि तलवारों व युद्धों से लिखे जाते रहे हैं। आज गुर्जर समाज हिंदू सम्राट मिहिर भोज को केवल गुर्जर समाज से बांधने में लगा है।


कलायत के प्रदीप राणा ने इस मामले में गुर्जर समाज को बहस के लिए आमंत्रित किया है कि सीधा संवाद हो और जो अपने पक्ष को सिद्ध कर गया वह 30 लाख रुपये का हकदार होगा। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज के वंशज अरुणोदय सिंह सामने आ चुके हैं और भोज के वंश से संबंधित सभी दस्तावेज क्षत्रिय सभा को सौंप चुके हैं। उसके बाद संवाद की गुंजाइश बचती ही नहीं। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र मिहिर भोज के वंशज अरुणोदय सिंह को कलायत के ऐतिहासिक न्याय के लाल चबूतरे पर बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed