फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal-Chikka-Patiala road in bad shape in one and a half years

Kaithal News: कैथल-चीका-पटियाला मार्ग डेढ़ साल में बदहाल

Thu, 04 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kaithal-Chikka-Patiala road in bad shape in one and a half years
25 कैथल। बारिश के बाद खस्ताहाल हुआ कैथल-पटियाला मार्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाला कैथल-चीका-पटियाला मार्ग महज डेढ़ साल में ही बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह एक-एक फुट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। वाहन चालकों का कहना है कि अब गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ती है। इस पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है।

लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2023 के मध्य में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से कैथल से चीका तक 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण करवाया था। निर्माण के बाद देखरेख का जिम्मा संबंधित एजेंसी को सौंपा गया, लेकिन न विभाग और न ही एजेंसी ने इसकी सुध ली। नतीजा, सड़क जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन


बारिश ने बिगाड़े हालात ः बारिश के मौसम में हालात और भयावह हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा दोगुना बढ़ गया है। आए दिन वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरने या टकराने की नौबत में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 से अधिक गांव प्रभावित

यह मार्ग कैथल जिले के 80 से अधिक गांवों को जोड़ता है। किसान, व्यापारी और आम लोग रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। खराब सड़क से उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान मुसीबत और बढ़ जाती है और हादसे की आशंका भी।


गड्ढों और जर्जर हालत का मामला संज्ञान में है। फिलहाल बारिश के कारण काम संभव नहीं है। मौसम सामान्य होते ही सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। -वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed