{"_id":"6845fbbad4a9d9efc607a087","slug":"kaithal-boxers-won-eight-medals-in-junior-state-championship-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133161-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में कैथल के मुक्केबाजों ने जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में कैथल के मुक्केबाजों ने जीते आठ पदक
Mon, 09 Jun 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रोहतक में हुई जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में कैथल के बॉक्सरों ने आठ पदक हासिल किए हैं। पदक जीतने वाले यह खिलाड़ी 17 से 26 जून तक रोहतक में ही होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। ये जानकारी कोच गुरमीत ने दी।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित की गई थी। इसमें 54 किलोभार वर्ग में जन्नत, 80 से अधिक किलोभार वर्ग में चिराग दीप ने स्वर्ण पदक, 48 किलोभार वर्ग में नैंसी व 50 किलोभार वर्ग में मानवी, 63 किलोभार वर्ग में तन्नू संधू व शिव सागर, 50 किलोभार वर्ग में समीर ने कांस्य पदक जीता। बॉक्सरों ने अपनी जीत का श्रेय कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह व देवेन्द्र को दिया है। इस मौक़े पर करमबीर फौजी, सुनील पीटीआई, कुलविंदर, दीपक, महिंदर पीटीआई, रणधीर पीटीआई, किरणपाल, रमन, राहुल, आरकेएसडी कॉलेज प्रधान अश्वनी शोरवाला, प्रधान फार्मेसी कॉलेज प्रधान नवनीत गोयल,साकेत मंगल, गुरदीप भोला, जिला खेल अधिकारी कैथल राजरानी, सुरेश कुमार, प्रशांत, अनिल कुमार, जोगिंदर जूडो कोच दीपक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।