फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal Bicycle Club took out Tiranga Yatra

Kaithal News: कैथल बाइसाइकिल क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kaithal Bicycle Club took out Tiranga Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए शनिवार को सुबह कैथल बाइसाइकिल क्लब ने तिरंगा यात्रा निकाली। क्लब के सदस्य पहले शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए और फिर अपनी-अपनी साइकिलों के माध्यम से पिहोवा चौक पर पहुंचे।

देर शाम जब क्लब के सदस्यों को युद्ध विराम की सूचना मिली तो उन्होंने इस पर खुशी जताई। बोले, पाकिस्तान को भारतीय सेना का पराक्रम सदा याद रहेगा।

तिरंगा यात्रा के दौरान सदस्याें ने भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया। क्लब के सदस्यों का कहना था कि पिछले दो दिन से पाकिस्तान की सेना लगातार भारत के लोगों को निशाला बनाना चाहती है, लेकिन सेना ने उनकी सभी कोशिश नाकाम की है। क्लब के प्रधान सचिन धमीजा ने बताया कि उनके क्लब की ओर से तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को रोकने के लिए भारतीय सेना प्रयासरत है। अब तक किए गए हमलों को सेना ने पूरी तरह से नाकाम किया है। यह बेहद सराहनीय है। कहा कि उनके क्लब ने सुबह भारतीय सेना की विजय व पराक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रा हरियाणा शहीद स्माकर से लेकर पिहोवा चौक से होते हुए स्मारक पर पहुंची। इस मौके रमेश कुमार, टेक चंद, जितेंद्र बंसल, अशोक अरोड़ा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed