फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kailaram in 'Red Zone' over stubble burning; Panchayat to form 10-member committee.

Kaithal News: पराली जलाने को लेकर कैलरम रेड जोन में, पंचायत बनाएगी 10 सदस्यीय कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kailaram in 'Red Zone' over stubble burning; Panchayat to form 10-member committee.
गांव कैलरम दृश्य
कसान। खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं के लिए गांव कैलरम को रेड जोन में शामिल किया गया है। पिछले वर्ष गांव में खेतों में फसल अवशेष जलाने के साथ आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में प्रशासन की ओर से किसानों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इसको देखते हुए इस बार गांव को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। सरपंच सीता देवी के अनुसार गांव को रेड जोन में शामिल किए जाने के बाद पंचायत ने फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत जल्द ही 10 सदस्यीय कमेटी का गठन करेगी। कमेटी गांव के किसानों से संपर्क कर उन्हें फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक करेगी। फसल तैयार होने के बाद गांव में मुनादी करवाकर भी किसानों को पराली प्रबंधन और आग लगाने की घटनाओं को रोकने का संदेश दिया जाएगा। पंचायत का प्रयास रहेगा कि इस सीजन में गांव में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की सरपंच सीता देवी ने बताया कि पंचायत को गांव के रेड जोन में शामिल किए जाने की जानकारी वीरवार को मिली। उन्होंने बताया कि पिछले साल गांव में कई स्थानों पर आगजनी हुई थी। हालांकि इनमें कुछ घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट भी रहा था। पंचायत की ओर से इस बार आगजनी और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पहले की तुलना में गांव में आगजनी की घटनाओं में कमी आई है। वे स्वयं भी किसान हैं और फसल अवशेष जलाने के बजाय कल्टीवेटर की मदद से उसे खेत की मिट्टी में मिलाते हैं। इससे अवशेष आगामी फसल के लिए खाद का काम करते हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे सूखे चारे की मंडी से भी बना रहता है आग का खतरा

सरपंच के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में गांव कैलरम के पास हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सूखे चारे की बड़ी मंडी विकसित हुई है। यहां किसान पराली और तूड़ी बेचने के लिए पहुंचते हैं। व्यापारी इसे आसपास के जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी भेजते हैं। बड़ी मात्रा में सूखा चारा एकत्र होने के कारण यहां आगजनी का खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष भी शॉर्ट सर्किट के कारण यहां आगजनी की घटनाएं हुई थी। इस कारण यहां कई दिन तक लगातार लोकेशन आगजनी की विभाग को मिल रही थी।

गांव कैलरम दृश्य

गांव कैलरम दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed