फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Judo players are sweating and honing their talent for the medal.

Kaithal News: मेडल के लिए जूडो खिलाड़ी बहा रहे पसीना, निखार रहे प्रतिभा

Sun, 30 Jun 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Judo players are sweating and honing their talent for the medal.
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। जाट खेल स्टेडियम स्थित अकादमी में अभ्यास करने वाले कई जूडो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर अपनी मेहनत से मुकाम बना चुके हैं। यह एक ऐसी अकादमी है, जिसमें पिछले करीब 10 वर्षों के दौरान यहां के खिलाड़ी सैंकड़ो पदक जीत चुके हैं। इतना ही नहीं जूडो के दम पर सरकारी नौकरियां भी हासिल कर चुके हैं।

जूडो कोच राजेश कुमार ने बताया कि जूडो खेल अकादमी की शुरुआत वर्ष 2008 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की गई थी। वहां लगभग छह वर्षों तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। यहां के कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर मेहनत को सफल बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद जब सूरजमल जाट खेल स्टेडियम का हॉल बना तो उसमें वर्ष 2014 से अब तक लगातार खिलाडि़यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जूडो के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर न सिर्फ पदक हासिल किए हैं बल्कि सरकारी नौकरियां भी हासिल की है। यहां से निकले प्रदीप रंगा कोच बन चुके हैं। वहीं खिलाड़ी गणेश अग्निवीर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो कोच राजेश कुमार ने बताया कि जूडो नर्सरी में अब इस समय 25 खिलाड़ी हैं। इनमें 20 लड़के व पांच लड़कियां हैं लेकिन मैदान में लगभग 80 अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। सभी खिलाड़ी सुबह पांच बजे से सात बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक अभ्यास करते हैं।

कोच राजेश ने बताया कि अकादमी सभी खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका सपना है कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने माता-पिता और देश का नाम ऊंचा करें।

अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी सुनील ने पिछले वर्ष कैथल में हई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। वह 11वीं का छात्र है। वह देश लिए पदक जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं।

खिलाड़ी अभिषेक ने पिछले वर्ष स्कूली अंडर-19 में राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीता था। वह 11वीं में पढ़ते हैं और मेहनत के बल पर माता-पिता के साथ देश का नाम रोशन करना चाहतेे हैं।

अकादमी की जूडो खिलाड़ी कोमल ने 2018 में हुई कॉमनवेल्थ गेमों में भाग लिया ओर बेहतर प्रदर्शन किया। पूना में हुई सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता सोनीपत में रजत पदक जीता। इसके अलावा वर्ष 2018 में भी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल उना में भाग ले चुकी हैं। वह बीए की छात्रा हैं। उसका सपना देश के लिए पदक जीतना है।

खिलाड़ी सक्षम सिंगला ने पिछले वर्ष सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वह स्कूली राष्ट्रीय खेल में अंडर 17 में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी हैं। वर्ष 2022 में स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले वर्ष ही कैडेट में राज्य सतरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वह 12वीं में पढ़ता है।


खिलाड़ी वैभव पिछले वर्ष सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुके हैं। सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल में स्वर्ण पदक विजेता बन। नोएडा में सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था। वह नौंवी कक्षा में पढ़ते हैं ओर माता-पिता के साथ देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहतेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed