फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jooniyar mahila haindabol teem ne jeeta svarn padak

जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
jooniyar mahila haindabol teem ne jeeta svarn padak
jooniyar mahila haindabol teem ne jeeta svarn padak - फोटो : Kaithal
लखनऊ में हुई 44 वीं हरियाणा जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस टीम में जिले के गांव खानपुर से 17 वर्षीय खिलाड़ी आरती भी शामिल थी। कोच प्रशांत कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

यह कैथल जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश की टीम में जिले की एकमात्र खिलाड़ी आरती नेतृत्व किया और गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को हिसार के महाबीर स्टेडियम में हरियाणा जूनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन किया गया था। इसमें प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए दावेदारी पेश की थी। इस टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। 12 सितंबर को लखनऊ में यह प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कोच राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि नेशनल प्रतियोगिता में आरती अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी और पदक लेकर वापस लौटेगी। आरती हरियाणा की टीम में चयनित होने वाली कैथल से एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि आरती ने दो साल पहले गांव खानपुर में ही हैंडबॉल का अभ्यास शुरू किया था। अब अंबाला रोड स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती है। आरती के पिता नरेशपाल ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। आरती का खेलों के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं। आज आरती ने स्वर्ण पदक दिलाया है वह बहुत खुश है। आरती के पदक जीतने की सूचना मिलते ही गांव के लोग आरती के घर बधाई देने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

कोच प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आरती राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी है। आरती ने 2019 में गुजरात में हुई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2019 में सिरसा में हुई राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में रजत पदक, 2021 में हिसार में हुई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed