फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   JJP will celebrate its foundation day on December 7.

Kaithal News: जजपा सात दिसंबर को मनाएगी स्थापना दिवस

Thu, 13 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
JJP will celebrate its foundation day on December 7.
गुहला चीका। जुलाना में 7 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। यह दावा जजपा के प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित कई वरिष्ठ नेता बतौर मुख्य वक्ता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने यह जानकारी करनाल में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के बाद बुधवार को अनाज मंडी चीका में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा के साथ साथ पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली से भी लाखों कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed