{"_id":"682cd13b642cbf976703ca0b","slug":"jindal-steel-employees-will-donate-one-days-salary-for-rehabilitation-of-villages-kaithal-news-c-18-1-knl1004-651558-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांवों के पुनर्वास के लिए एक दिन का वेतन देंगे जिंदल स्टील के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांवों के पुनर्वास के लिए एक दिन का वेतन देंगे जिंदल स्टील के कर्मचारी
Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद जिंदल स्टील के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए इन पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में सहयोग का संकल्प लिया है।
इस पहल के तहत सांसद नवीन जिंदल ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस सहयोग में जिंदल स्टील समूह के 20 हजार से अधिक कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन देना भी शामिल है। यह सहायता एक व्यक्तिगत दायित्व के साथ साथ एक सामूहिक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
सांसद ने कहा कि सीमा पर रहने वाले हमारे नागरिक भी सैनिकों से कम नहीं हैं। जब वे कठिनाई में हैं तो उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे भी इस पुनीत कार्य में योगदान दें। संवाद