फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jila parishad, kaithal, boicot, haryana

मांगों को लेकर नप कार्यालय को जड़ा ताला

Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
jila parishad, kaithal, boicot, haryana
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
कैथल। नगरपालिका कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने और वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार सुबह नगर परिषद को ताला जड़ दिया। कर्मचारी नगर परिषद के सामने दो दिवसीय धरने पर बैठे। धरने की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल में नगर परिषद में तैनात सभी कच्चे कर्मचारी और फायर बिग्रेड के कच्चे कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें पिछले दो सालों से वेतन नहीं मिला है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र ने बताया कि हरियाणा सरकार एक ओर तो सभी वायदे पूरे करने का ढिंढोरा पीट रही है, तो दूसरी और कर्मचारी, मजदूर, किसान व नौजवान व अन्य कर्मचारियों से किए वायदों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग दुखी है। आम जनता को मंहगाई की मार झोलनी पड़ रही है। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय उपमहासचिव शिव चरण, सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह, ग्रामीण व सफाई कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर अग्रिनशमन विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र सिणद, जयप्रकाश, राजेश, सुभाष, मनोज, जगरूप, कृष्ण, अशोक, बसाऊ राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed