{"_id":"6499e2953788a7eb3d0973b5","slug":"jhankis-enthralled-materials-for-bhandara-left-for-kashmir-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1041-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: झांकियों ने मन मोहा, भंडारे के लिए सामग्री कश्मीर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: झांकियों ने मन मोहा, भंडारे के लिए सामग्री कश्मीर रवाना
Tue, 27 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल ने बालटाल कश्मीर में लगने वाले 29वें भंडारे के लिए सामग्री सोमवार को रवाना की। इससे पूर्व मंडल कार्यालय में हवन किया गया।
समाजसेवी सुदीप ने भंडारे की शोभायात्रा को हरी झंडी दी। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा शहर की मुख्य सड़कों पर निकाली गई। संस्था के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, उप प्रधान अनिल कुमार, सचिव सत नारायण गोयल, खजांची राजीव सिंगला व सुमन लाल सिंगला ने बताया कि 15 वाहनों में भंडारा सामग्री रवानी की गई।
इसके अलावा 50 हलवाई व इलेक्ट्रिशियन सहित 150 बर्फानी मंडल के सेवादार भी रवाना हुए हैं। शोभायात्रा के आगे भोले बाबा के भक्त मस्ती में झूमते नाचते हुए जयकारे लगा रहे थे। झांकी में कलाकारों ने शिव-पार्वती का स्वरूप बनकर नृत्य किया। झांकी में शिवलिंग भी दर्शाया गया। यह यात्रा पूंडरी, पिहोवा, इस्माइलाबाद से होकर बालटाल के लिए रवाना हुई। सभी शहरों में शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा का पूंडरी पहुंचने पर स्वागत
पूंडरी। श्री बर्फानी सेवा मंडल समिति ने यात्रा का पूंडरी पहुंचने पर पुरानी अनाज मंडी में स्वागत किया। शाखा सदस्य नरेश गर्ग ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध किया गया। मंडल के सचिव सत्यनारायण ने बताया कि श्री अमरनाथ गुफा के नजदीक ये भंडारे वहां की सरकार व प्रशासन की अनुमति के अनुसार एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेंगे। इस मौके पर पूंडरी शाखा प्रधान प्रवीण चुघ, मोतीलाल, पूर्व सरपंच ईश्वर दयाल मोहना, अमृतलाल वालिया, संजय गर्ग व प्रयाग राज मौजूद रहे। संवाद