{"_id":"6a5a704cb59cb0fe0f080a86","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-glass-lock-of-a-jewelers-shop-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152438-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सराफ की दुकान का शीशे का लॉक तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सराफ की दुकान का शीशे का लॉक तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
पुलिस टीम दुकान पर जांच करते हुए। संवाद
कैथल। शुक्रवार दोपहर करनाल रोड स्थित सराफ की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर शीशे का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकानदार रवि वर्मा ने बताया कि उसकी करनाल रोड पर जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर-2 में सराफ की दुकान है।
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह दुकान के शीशे का लॉक लगाकर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने घर खाना खाने गए थे। कुछ समय बाद पड़ोसी का फोन आया कि दुकान का गेट खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह वापस दुकान पहुंचा तो अंदर रखा सोने-चांदी का सामान, 5,500 रुपये की नकदी और अन्य सामान गायब मिला। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने मांग कि है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। वह उसका चोरी हुआ सामान वापस दिलवाया जाए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।