फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelery, cash and mobile stolen from two houses

Kaithal News: दो मकानों से गहने, नकदी व मोबाइल चोरी

Sat, 01 Jun 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jewelery, cash and mobile stolen from two houses
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से गहने व नकदी और दूसरे मकान से मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 30 मई को रात मंे चोरी हो गई। उसे 83 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव कलासर निवासी कमला देवी ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 29 मई को दोपहर के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से 20 हजार रुपये व एक मोबाइल चोरी करके ले गया। उसे 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed