फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jeevan winner won two medals in Wushu

Kaithal News: वूशु में जीवन विजेता ने जीते दो पदक

Thu, 01 Aug 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Jeevan winner won two medals in Wushu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तमिलनाडु में आयोजित 23वीं यूथ राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता ने दो पदक जीते हैं। इसमें एक एक स्वर्ण तो दूसरा कांस्य पदक हैं। जीवन विजेता की जीत पर जिले के अन्य वुशू खिलाड़ियों में खुशी को माहौल है।

कोच शिव कुमार ने बताया कि 26 से 30 जुलाई तक तामिलनाडु के कोयंबटूर में 23वीं यूथ राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कैथल की बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता सहित लड़कों में तरूण, जतिन, अभिषेक व लक्ष्य ने हिस्सा लेकर
विज्ञापन


अव्वल प्रदर्शन किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन ने भी बेहतर खेल के प्रदर्शन के बलबूते दो पदक जीते।

जीवन ने गुंशु इवेंट में स्वर्ण पदक व दांऊशू में रजत पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता पिछले कईं वर्षों से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अनेक पदक जीत चुकी है व निरंतर
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने देश व माता पिता का नाम रोशन कर रही है। कोच शिव कुमार ने बधाई दी और मां नरेंद्र कौर ने बेटी जीवन विजेता को गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed