{"_id":"69adc403c04ae4436d088c24","slug":"jci-kaithal-star-started-three-social-projects-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146066-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेसीआई कैथल स्टार ने शुरू किए तीन सामाजिक प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेसीआई कैथल स्टार ने शुरू किए तीन सामाजिक प्रोजेक्ट
Mon, 09 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का सम्मान करते सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई कैथल स्टार की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और सम्मान को समर्पित तीन विशेष प्रोजेक्ट शुरू किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना रहा।
सबसे पहले महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ज़ुम्बा सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट रहने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। दूसरे प्रोजेक्ट के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता के महत्व को समझाना था।
तीसरे प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय योगदान देने के लिए जिले की लेडी सीएमओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जेसीआई कैथल स्टार के प्रेसिडेंट रजत सिंगला ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में इशिका गर्ग, डिम्पल सिंगला, बबीता मित्तल, रोहित खुरानिया, रुचि गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।