{"_id":"693b1add35fd3186b808b0c4","slug":"jcb-runs-on-drug-addicts-hideout-kaithal-news-c-18-1-knl1004-799899-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशेड़ियों के ठिकाने पर जेसीबी चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशेड़ियों के ठिकाने पर जेसीबी चली
Fri, 12 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के नजदीक वीरवार दोपहर को नशेड़ियों का अड्डा जेसीबी से गिरा दिया। यह कार्रवाई थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार यह ढांचा लंबे समय से नशा करने वाले व्यक्तियों का अड्डा बना हुआ था। स्टेशन परिसर के पास होने के कारण यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और आसपास के निवासियों को लगातार परेशानी हो रही थी।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत की गई। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में दिसंबर माह में अभियान चलाया जा रहा है। जिले में एसपी उपासना के नेतृत्व में अभियान और प्रभावी तरीके से संचालित किया जा रहा है। जुआ, सट्टा, नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में नशेड़ियों के अन्य ठिकानों को भी चिह्नित कर ढहाया जाएगा।