फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jaskirat and Tamanna got first place in the sprint race

Kaithal News: फर्राटा दौड़ में जसकीरत और तमन्ना को पहला स्थान

Sat, 18 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jaskirat and Tamanna got first place in the sprint race
चीका में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों के साथ स्टाफ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका में एकदिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-11 आयु वर्ग के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लड़कों की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में शांति निकेतन, पीडल के जसकीरत और लड़कियों में सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन की तमन्ना अव्वल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मेघाव्रत और खंड नोडल अधिकारी (पीटीआई) मेहताब सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्या मेघाव्रत ने प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का जरिया हैं। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य को शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से संतुलित बनाते हैं। जीवन में सफलता के लिए खेल भावना सबसे आवश्यक है।
विज्ञापन


खंड नोडल अधिकारी मेहताब सिंह ने खिलाड़ियों से सच्चे मन, लगन और टीम भावना के साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं, साथ टीमवर्क,अनुशासन का भी पाठ सिखाते हैं। इस अवसर पर डीपीई अमनदीप कौर, राजेश ढिल्लों, नछत्तर सिंह, मनिंदर सिंह, पीटीआई देवेंद्र सिंह, जलमीन कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
खो-खो (लड़कियां) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन - प्रथम

n
खो-खो (लड़के) : शांति निकेतन, पीडल स्कूल - प्रथम

n
कबड्डी (लड़के) : शांति निकेतन, पीडल - प्रथम

n
सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन - द्वितीय

n
कबड्डी (लड़कियां) : शांति निकेतन, पीडल - प्रथम

n
योग : गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, कम्हेड़ी - प्रथम

n
100 मीटर दौड़ (लड़के, अंडर-11) : जसकीरत (शांति निकेतन, पीडल) - प्रथम; संकी (शांति निकेतन, पीडल) - द्वितीय

n
200 मीटर दौड़ (लड़के, अंडर-11) : मनप्रीत (शांति निकेतन, पीडल) - प्रथम; दीपांशु (जीएसएसएस पीडल) - द्वितीय

n
400 मीटर दौड़ (लड़के, अंडर-11) : समर (सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन) - प्रथम; तनिक (शांति निकेतन, पीडल) - द्वितीय

n 4x100 मीटर रिले रेस : शांति निकेतन, पीडल - प्रथम; गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, कम्हेड़ी - द्वितीय

n
100 मीटर दौड़ (लड़कियां, अंडर-11) : तमन्ना (सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन) - प्रथम; माही माही (शांति निकेतन, पीडल) - द्वितीय

n
200 मीटर दौड़ (लड़कियां, अंडर-11) : लवजोत, तमन्ना (सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन) - प्रथम

n
रस्साकसी : गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, कम्हेड़ी (लड़के व लड़कियां) - प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed