फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jam imposed due to non-collection of garbage

Kaithal News: कूड़ा उठान न होने पर लगाया जाम

Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed due to non-collection of garbage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पास चंदाना रोड पर स्थित शक्ति नगर गांव में कूड़े का उठान न होने पर मंगलवार को गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चंदाना रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उन्हें आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद महिलाओं ने जाम खोला।

जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और डेढ़ घंटे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। हालांकि, पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक जाम हटा कर अपनी समस्याओं को हल करने की उम्मीद से वापस चली गईं। मौके पर पहुंचे अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की ओर से किए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को समझाया गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घरों के बाहर लगे कचरे के ढेर

महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि गांव में पिछले कई दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा, जिससे घरों के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं। उनका कहना था कि गांव में सफाई कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद कचरे का उठान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए वाहन भी लगाए थे, लेकिन वे भी मौके पर नहीं पहुंचे।

नाराज महिलाओं ने कई बार सरपंच से इस मुद्दे की शिकायत की थी, लेकिन किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने विरोध स्वरूप सड़क जाम करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि सफाई की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही थी, और इस कारण पूरे गांव में गंदगी फैल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed