{"_id":"66da33d0e3c7dd6ca80a83d7","slug":"jajanpur-second-in-yoga-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-468546-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग प्रतियोगिता में जाजनपुर द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग प्रतियोगिता में जाजनपुर द्वितीय
Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जाजनपुर के बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पीटीआई सीमा देवी ने कहा कि जाजनपुर स्कूल की चार छात्राओं अंडर 14 में नेहा द्वितीय और अंडर 19 में अनु,आशु व सलोनी ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जिनका चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल में पहुंचने पर ग्रामीणों तथा मुख्याध्यापक ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया है। इस अवसर पर मुख्याध्यापक ने बच्चों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। इस अवसर पर सुभाष शास्त्री, जसबीर सिंह, कृष्ण, अमित, अभिषेक, अरविंद भी मौजूद थे। संवाद