फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jail workers should get salary equal to police: Charan

Kaithal News: जेल कर्मियों को पुलिस के समान मिले वेतन ः चरण

Fri, 12 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jail workers should get salary equal to police: Charan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा जेल वार्डर्स क्लास-सी वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले जेल कर्मचारियों के वेतन व भत्ते पुलिस के बराबर होते थे, लेकिन सातवें वेतन आयोग के बाद असमानता पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का ग्रेड पे 20 हजार कर दिया गया, जिससे उनकी बेसिक पे 21,700 रुपये हो गई, जबकि जेल कर्मचारियों को मात्र 1900 ग्रेड पे पर रख दिया गया।
विज्ञापन


क्लर्कों ने आंदोलन करके अपना ग्रेड पे पुलिस के बराबर करवा लिया, लेकिन जेल कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते। परिणामस्वरूप ग्रुप-सी में सबसे कम ग्रेड पे जेल कर्मचारियों का रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरण सिंह ने कहा कि यह जेल कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। हमारी वर्दी भत्ता, राशन भत्ता और वाहन भत्ता पहले पुलिस के बराबर था, लेकिन बाद में केवल पुलिस का भत्ता बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी ड्यूटी भी 24 घंटे की होती है और हमें खतरनाक बंदियों के बीच काम करना पड़ता है। कई बार हमें धमकियां भी मिलती हैं। इसके बावजूद वेतन और भत्तों में समानता नहीं की गई।


उन्होंने बताया कि जेल वेलफेयर क्लास-थ्री एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से कई बार मिल चुकी है, लेकिन अब तक वार्डर से लेकर सहायक अधीक्षक तक किसी का भत्ता नहीं बढ़ाया गया। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो जेल कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed