{"_id":"6838b6eec5d5b1a3e104f400","slug":"jail-kaithal-news-c-18-1-knl1004-658341-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल
Fri, 30 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन के मकान में चोरी करने के मामले में आरोपी सीवन निवासी मोहित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सीवन निवासी राजकुमार ने शिकायत दी थी कि 27 मई को वह घर से अपने काम पर चला गया। बाद में चोरों ने घर से सामान चोरी कर लिया। घटना की भनक पड़ोसी हरीश वधवा को लगी तो उन्होंने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। इस बीच अन्य भाग निकले। सीवन पुलिस के एचसी बलजीत सिंह की टीम ने मोहित के कब्जे से चोरीशुदा कंप्यूटर, स्पीकर, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया था। संवाद