फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jagdish Singh Jhinda group occupies two wards

Kaithal News: दो वार्डों पर जगदीश सिंह झींडा गुट का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jagdish Singh Jhinda group occupies two wards
कैथल, सीवन, गुहला-चीका। प्रदेश में पहली बार हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रकिया के तहत रविवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद तुरंत ही परिणाम भी जारी किया गया है। बता दें कि कैथल जिले में तीन वार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

इन तीनों वार्डों में 34 बूथ बनाएं गए थे। इनमें कुल 32 हजार 433 में से 22 हजार 731 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिले में औसतन करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में तीन में दो वार्डों में जगदीश सिंह झींडा गुट के उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया जबकि एक वार्ड में आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज। इसमें वार्ड नंबर 20 गुहला से जगदीश सिंह झींडा गुट के मेजर सिंह को 2408 वोट मिले।
विज्ञापन

उन्होंने 857 वोटों से एडवोकेट सुखचैन सिंह को हराया। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 21 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे बलविंद्र सिंह भिंडर ने चुनाव जीता। उन्हें 9644 में से 4406 मत प्राप्त हुए। उन्होंने दीदार सिंह नलवी गुट के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कांबोज को 237 मतों से हराया। वहीं, कैथल वार्ड नंबर 22 में कुल 7692 वोट पोल हुए। इसमें से जगदीश सिंह झींडा गुट के उम्मीदवार बलदेव सिंह हाबड़ी ने 3733 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की जबकि बलजीत सिंह दादूवाल गुट के सतेंद्र सिंह रसीदा को 2330 मत मिले। हाबड़ी ने 1403 वोटों से रसीदा को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 21 में 13 हजार 74 में से 9644 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग : खंड सीवन के कांगथली वार्ड नंबर 21 में 9644 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके तहत वार्ड नंबर 21 के सभी 12 वार्डों के लिए 12 बूथ बनाए गए थे और इस बूथ पर कुल 13 हजार 74 मतदाता हैं। बूथ नंबर एक सीवन में 1111 में से 900 वोट पोल बूथ नंबर दो सीवन में 1254 में से 998 वोट पोल बूथ नंबर तीन सीवन में 1204 में से 937 वोट पोल बूथ नंबर चार सीवन में 1054 में से 765 वोट पोल हुए। इसी प्रकार से बूथ नंबर पांच सीवन में 1141 में से 866 वोट, बूथ नंबर छह सीवन में 1135 में से 867 वोट, बूथ नंबर सात सीवन में 1016 में से 702, बूथ नंबर आठ सीवन में 1224 में से 834 वोट, बूथ नंबर नौ सीवन में 924 में से 645 वोट, बूथ नंबर 10 सीवन में 1081 में से 819 वोट, बूथ नंबर 11 सीवन में 1164 में से 738 वोट और बूथ नंबर 12 सीवन में 766 में से 573 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed