{"_id":"6161ca958ebc3e05ed355005","slug":"jaanaleva-hamala-karane-vaale-vaanchhit-do-aaropee-giraphtaar-kaithal-news-knl859863197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिंशन में जानलेवा हमला करने वाले वांछित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिंशन में जानलेवा हमला करने वाले वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
jaanaleva hamala karane vaale vaanchhit do aaropee giraphtaar
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े की रंजिशन में जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को सीआईए-1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि तरसेम निवासी नरड़ की शिकायत पर थाना तितरम में दर्ज मामले के अनुसार वह 8 सितंबर शाम को कैथल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव नरड़ के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो इस समय गांव के ही चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर गडांसी व डंडों से हमला किया। एक आरोपी की ओर से उसे जान से मारने की नियत से अवैध पिस्तौल से उस पर गोली चलाई गई, जो उसके हाथ पर लगी। शोर सुनकर बीच बचाव करने आए उसके चाचा, भाई व पिता पर भी आरोपियों ने हमला करके चोटें मारी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि सीआईए-1 टीम ले मामले की जांच करते हुए आरोपी जोरा व अमित दोनों निवासी नरड़ को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि वारदात में लिप्त दो अन्य आरोपी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किए है, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल व डंडा पहले ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी अमित व जोरा से व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।