फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Italy is coming from Canada to cast the vote of Sarpanch.

इटली तो कोई कनाडा से आ रहा सरपंच का वोट डालने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Italy is coming from Canada to cast the vote of Sarpanch.
कैथल। जिले में गुहला-चीका क्षेत्र का गांव सुल्तानिया प्लाट का सरपंच का मुकाबला दिलचस्प रहेगा। इस गांव में करीब 750 मतदाता हैं, जिनमें से करीब डेढ़ सौ लोग विदेश में रहते हैं। इनमें इटली, कनाडा आदि शामिल हैं। सरपंच पद के लिए मैदान में डटे दोनों ही उम्मीदवारों के परिजन विदेशों से गांव में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भी गांव में कई ऐसे लोग हैं, जो विदेशों से चुनाव के समय यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन

गांव सुल्तानिया प्लाट के ज्यादातर घरों से कोई न कोई व्यक्ति विदेश गया हुआ है। गांव में 64 साल के बुजुर्ग लखबीर सिंह व युवा गुरदीप सिंह चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों के भी कई परिजन विदेशों में गए हुए हैं। इनमें से कई सदस्य अब दो नवंबर को होने वाले चुनाव में मतदान के लिए वापस लौट रहे हैं। पिछला चुनाव महज पांच वोट से हारने वाले गांव के सरपंच पद के उम्मीदवार लखबीर सिंह बताते हैं कि उनके गांव में लगभग 750 मतदाता हैं। इनमें से कुछ की मृत्यु हो चुकी है। लगभग 150 के आस-पास लोग विदेश में गए हुए हैं। इनके वोट गांव में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका स्वयं का बेटा मस्तान सिंह इटली में रहता है। वहीं काम करता है। अब वह वोट डालने के लिए इटली से लौट रहा है। वह यहां आकर वोट डालेगा। इसके अलावा भी गांव में कई लोग इटली, स्पेन व कनाडा से वोट डालने के लिए गांव में आ रहे हैं। एक तो चुनाव में वोट डाल देेंगे, दूसरा स्वदेश लौट कर परिजनों से मुलाकात भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में समस्याओं के नाम पर कोई बड़ा मसला नहीं है। सीवरेज की जरूर समस्या है। इसके अलावा गलियां पक्की हैं। फिर भी काफी काम करवाए जाने की आवश्यकता है। गांव में से लगभग हर घर से कोई न कोई विदेश में है। उधर, दूसरे उम्मीदवार गुरदीप सिंह का कहना है कि इस गांव से लोग विदेश में गए हुए हैं। इस कारण विदेशों से आना-जाना लगा रहता है। कुछ लोग वापस लौट रहे हैं तो वे चुनाव में भी भाग लेंगे। उनकी नजर में कोई ऐसा नहीं है, जो केवल चुनाव के लिए लौट रहा हो। लेकिन यह जरूर है कि यहां से लोग विदेश में आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed