{"_id":"6a037a8d9a80bd467b0af5ea","slug":"it-rained-in-the-morning-with-rain-expected-today-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149250-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह हुई बूंदाबांदी, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह हुई बूंदाबांदी, आज बारिश के आसार
Wed, 13 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिनभर उमस और तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रातें भी अब गर्म महसूस होने लगी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, शहर में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच संभावित बारिश प्रशासन के लिए नई चुनौती भी बन सकती है। सड़कों पर पड़ा कचरा बारिश के पानी के साथ मिलकर बीमारियों के फैलने का कारण बन सकता है।
बढ़ी उमस
गर्मी के साथ हवाओं की धीमी रफ्तार ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दिनों चल रही तेज हवाएं अब घटकर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई हैं। हवा की कमी और सुबह हुई बूंदाबांदी के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे उमस का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि जब तक तेज बारिश नहीं होती, तब तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसारअच्छी बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो सकता है।