{"_id":"68d44cfde8334b9b4a0342da","slug":"it-is-necessary-to-expand-the-organization-to-the-last-corner-of-the-society-kuldeep-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-746126-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन का विस्तार समाज के अंतिम छोर तक होना जरूरी : कुलदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन का विस्तार समाज के अंतिम छोर तक होना जरूरी : कुलदीप सिंह
Thu, 25 Sep 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
कलायत। संगठन के विस्तार के लिए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन मंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन का विस्तार सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदू विरोधी ताकतें अपने प्रभाव और जनाधार को बढ़ा रही हैं, उसे देखते हुए संगठन का विस्तार समाज के अंतिम छोर तक होना आवश्यक है।
कुलदीप सिंह ने निर्देश दिया कि सबसे पहले प्रखंड की समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, बजरंग दल संयोजक, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति संयोजक के स्वीकृत पदों को इसी सप्ताह पूरा किया जाए। इसके बाद खंड समितियों और ग्राम समितियों का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक या दो बार मिलन केंद्र पर सत्संग का आयोजन आवश्यक है, जिसमें सामूहिक रूप से हनुमान चालिसा या सुंदरकांड का पाठ किया जाना चाहिए। अध्यक्षता विहिप कुरुक्षेत्र विभाग के संगठन मंत्री कुलदीप सिंह ने की। बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक हर्ष बजरंगी और कलायत प्रखंड के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।