फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ishika, Vanshika and Urvashi first in the spelling competition

Kaithal News: वर्तनी प्रतियोगिता में इशिका, वंशिका और उर्वशी प्रथम

Sat, 29 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ishika, Vanshika and Urvashi first in the spelling competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में जिला स्तरीय रीडिंग प्रोमोशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्तनी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं आदि में बच्चों ने हिस्सा लिया। वर्तनी प्रतियोगिता में इशिका, वंशिका और उर्वशी को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से आठ में कहानी लेखन, स्पैल बी, वर्तनी, वाद विवाद व कक्षा नौ से 12 में कहानी लेखन, कविता लेखन, वाद विवाद एवं टेंस ऑन क्विज का आयोजन किया गया। खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी बांटे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 250 प्रतिभागियों एवं अध्यापकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम की घोषणा करते हुए विनोद आर्य ने बताया कि छह से आठ कक्षा वर्ग में वर्तनी प्रतियोगिता में इशिका मटौर, वंशिका भाना और उर्वशी हरिगढ़ किंगन प्रथम रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में साहिल ग्योंग, दीपांशु तारागढ़, नव्या सोंगरी प्रथम रहे। इसी प्रकार कहानी लेखन में गुरदीप सिवन, महक रामगढ़ पांडवा एवं खुशी प्रथम रहे। स्पैल बी प्रतियोगिता में खुशी गयोंग, अंशिका मटौर एवं नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 में क्विज ऑन टेंस में नीतू चौधरी साँच, दीक्षा रामगढ़ पांडबा, काजल ग्योंग एवं पलक मूंदड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया वाद विवाद प्रतियोगिता में संध्या, अनुभव कौशिक गयोंग, शरणदीप गुहला एवं भावना सीवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में राधिका पूंडरी, मनप्रीत सेवन माजरा, हिमांशी क्योड़क एवं नेहा मूंदड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में सोनाक्षी भाना, सुमन स्योंमाजरा, नैंसी हरिगढ़ किंगन एवं तमन्ना चीका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रामदिया गागट ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में की गई शानदार भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों व अध्यापकों की मेहनत से आज इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा सका है। सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आप में से ही कल के अच्छे लेखक, बेहतरीन कवि, अच्छे डिबेटर बन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर संजय शर्मा खंड परियोजना संयोजक कैथल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों में रीडिंग राइटिंग स्पीकिंग एवं प्रदर्शन शैली को निखरती हैं, जो भविष्य में उनके लिए प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अधीक्षक सुरेश कौशिक ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने की रुचि से भविष्य की बड़ी प्रतियोगिता में कामयाबी मिलती हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से मनोज पंवार एपीसी, सुशील शर्मा डीएमएस, दिनेश कुमार, विनोद आर्य, परमजीत, प्रवीण थरेजा, राजेश कुमार ,निशु, अरुण कुमार वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed