फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Isha first and Maafi second in MSc Mathematics

Kaithal News: एमएससी गणित में इशा प्रथम और माफी द्वितीय

Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Isha first and Maafi second in MSc Mathematics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 21 मार्च को घोषित एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।परीक्षा में इशा देवी ने 9.23 एसजीपीए अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। माफी देवी ने 9.15 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सलोनी ने 9.08 एसजीपीए अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।

परिणाम की विशेषता यह रही कि कुल तीन छात्राओं ने 9 से अधिक एसजीपीए प्राप्त किए, जबकि छह छात्राओं ने 8 से 9 के बीच अंक हासिल किए। यह उपलब्धि विभाग के उच्च शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाती है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने इसे छात्राओं के अनुशासन, परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर गणित विभाग की प्रो. शिल्पा, प्रो. निर्मला और प्रो. स्नेहा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed